Taking Stock: बाजार में मुनाफे का मंगलवार, जानिए 14 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
डेली चार्ट पर बना बुलिश कैंडल और अच्छा रिवर्सल फॉर्मेशन नियर टर्म में बाजार में तेजी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी अब हमें जल्द ही 18700-18725 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18450 पर सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूटता है तभी निफ्टी में और गिरावट देखने को मिलेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 1:48 PM
Live Stock Market Today Update-
आज बाजार में मुनाफे का मंगलवार रहा। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा है। निफ्टी बैंक आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। IT,ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 403 अंक चढ़कर 62533 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 111 अंक चढ़कर 18608 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 238 अंक चढ़कर 43947 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 176 अंक चढ़कर 32667 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 82.81 के स्तर पर बंद हुआ।
14 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि देश में खुदरा महंगाई में आई कमी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर लगाम लगने की उम्मीद बढ़ी है। जिससे आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में आई तेजी से भी बाजार सेंटीमेंट को बूस्ट मिला। बाजार ने आज अपने 20-day SMA को फिर से हासिल कर लिया और इसके ऊपर बंद हुआ। ये एक अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर बना बुलिश कैंडल और अच्छा रिवर्सल फॉर्मेशन नियर टर्म में बाजार में तेजी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी अब हमें जल्द ही 18700-18725 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18450 पर सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूटता है तभी निफ्टी में और गिरावट देखने को मिलेगी।
आगे शेयर बाजार क्या रूख लेगा?
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन से हल्का बाउंसबैक देखने को मिल रहा है। 12 दिसंबर को निफ्टी ने 18350 के करीब सपोर्ट लिया उसके बाद यहां से इसमें एक उछाल आया है। इस प्रक्रिया में निफ्टी ने फॉलिंग ट्रेंडलाइन को पार कर लिया है। हालांकि उसके बाद ये ऑवरली अपर बोलिंगर बैंड को करीब ठहरता नजर आया है। निफ्टी के ओवरऑल ढ़ांचे से संकेत मिलता है कि निफ्टी में शॉर्ट टर्म में 18300-18650 के रेंज में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ बैंक निफ्टी 44000 के अपने शॉर्ट टर्म टारगेट से सिर्फ दो कदम दूरी पर है। ये टारगेट हासिल होने को बाद निफ्टी में 44500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार रुक कर सांस लेने के बाद आज फिर से भागता दिखा। बाजार में और तेजी आने के संकेत कायम हैं। लेकिन बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा की महंगाई के आंकड़ों को लेकर US मार्केट कैसा रिऐक्शन देगा। अब ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18750 पर बाधा दिख रही है। वहीं, बैंक निफ्टी 44250 के आसपास सुस्ताता दिख सकता है। बाजार में जारी कंसोलीडेशन को देखते हुए हमारी राय है कि बाजार का पॉजिटिव टोन कायम है। ऐसे में हमें गिरावट में खऱीद की रणनीति पर कायम रहना चाहिए।
Sensex के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले Top 5 शेयर
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18523 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18493 और 18445 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18620 फिर 18650 और 18650 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank का पहला सपोर्ट क्या है?
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43817 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43766 और 43683 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43982 फिर 44033 और 44115 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 36.80 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 22.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 22.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19000 पर भी 1.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19700 और फिर 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
क्या रहेगा Nifty के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18523 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18493 और 18445 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18620 फिर 18650 और 18650 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43817 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43766 और 43683 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43982 फिर 44033 और 44115 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 36.80 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 22.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 22.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19000 पर भी 1.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19700 और फिर 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें