Taking stock: वीकली एक्सपायरी को दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी पॉजिटिव रुझान के साथ फ्लैट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में Sensex 78.94 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 57634.84 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 13.40 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 16985.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज करीब 1377 शेयर बढ़त पर बंद हुए हैं। जबकि 2062 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जबकि 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।, जबकि बीपीसीएल, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, एचयूएल और टाइटन निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मेटल इंडेक्स में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि फार्मा, ऑयल एंड गैस, पावर, एफएमसीजी, रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है। छोटे-मझोले शेयरों में आज सुस्ती देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है।
डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे कमजोर होकर 82.60 के मुकाबले 82.74 के स्तर पर बंद हुआ है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की राय
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि क्रेडिट सुइस में उथल-पुथल के साथ और ईसीबी नीति की घोषणा से पहले, निवेशकों का ध्यान यूरोपीय बाजार में हो रही गतिविधियों पर टिक गया है। ग्लोबल मार्केट में लगातार बनी हुई प्रतिकूल स्थिति निवेशकों को डॉलर और सोने जैसे तुलनातमक रूप से सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ रुख करने के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं, भारतीय रुपए में गिरावट को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेश भारतीय बाजार से अपने पैसे निकाल रहे हैं। हालांकि एसवीबी और क्रेडिट सुइस संकट थोड़ा हल्का पड़ा है। लेकिन बाजार में इस संक्रमण के और फैलने का डर बना हुआ है।
शेयरखान के जतिन गेडिया की राय
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। निफ्टी आज 13 अंकों की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। ज्याद अहम ये है कि आज ये डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल के छोर पर सपोर्ट लेता दिखा है। इसके साथ ही ये यहां से एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बाउंसबैक करता दिखा है। ये निचले स्तरों से आ रही खरीदारी का संकेत है।
ऑवरली चार्ट पर पर बने पॉजिटिव डायवर्जेंस और पॉजिटिव क्रॉसओवर से इस बात का संकेत मिलता है कि यो तेजी अगले कुछ और कारोबारी सत्रों तक देखने को मिल सकती है। निफ्टी पिछले 6 कारोबारी सत्रों में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देख चुका है। ऐसे में अब ये ओवरशोल्ड दिख रहा है। ऐसे में अगले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान बाजार में एक रिलीफ रैली देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17170– 17200 में पहला रजिस्टेंस दिख रहा है।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा की राय
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा का कहना है कि पांच दिन की गिरावट के बाद बाजार में आज कुछ रिकवरी आई है। इंट्राडे में भारी उठापटक के बावजूद सभी अहम इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे हैं। शॉर्ट टर्म में ग्लोबल बाजार की घटनाएं भारतीय बाजार के लिए बड़ी ड्राइविंग फोर्स का काम करेंगी। इस समय भारतीय बाजार अपने अहम सपोर्ट स्तर पर करीब दिख रहा है। बाजार इस समय काफी ओवरशोल्ड भी दिख रहा है। ऐसे में बाजार में किसी भी अच्छे ट्रिगर के चलते उछाल (डेड कैट बाउंसबैक) देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही अब बाजार की नजरें यूएसफेड की अगली पॉलिसी मीट पर भी रहेंगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।