शानदार ग्लोबल संकेतों ने बाजार की रंगत लौट आई है। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 659 अंक चढ़कर 59688 पर और निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17799 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं । सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और IT शेयरों में देखने को मिली। वहीं ऑटो, इंफ्रा, FMCG शेयरों में भी तेजी रही। जबकि मेटल और रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा।
डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 19 पैसे मजबूत होकर 79.71 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 659 अंक चढ़कर 59688 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17799 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 753 अंक चढ़कर 40209 पर बंद हुआ है। मिडकैप 58 अंक चढ़कर 31923 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक 753 अंक चढ़कर 40209 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी दिखी।
एक्पर्ट्स से जानिए 9 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज पिछले दो दिन की गिरावट से उबरता नजर आया। तुलनात्मक रूप से भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती भारतीय बाजारों में निवेशकों की रुचि बनाए हुए हैं। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने आज 17690 के करीब सपोर्ट लिया। यहां से इसने अच्छी वापसी की। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा बुलिश कैंडल बना लिया है। इसने अपना 20 day SMA फिर से हासिल कर लिया है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 20 Day SMA यानी 17,650 का स्तर काफी अहम सपोर्ट होगा। अगर निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर कायम रहता है तो फिर हमें 17900-18000 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17650 के नीचे जाता है तो और कमजोरी आ सकती है।
रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर आज भारतीय बाजारों में भी तेजी रही। इस तेजी में निफ्टी फिर अपने कंसोलिडेटशन रेंज 17300-17800 के ऊपरी छोर पर पहुंच गया है। अब अगर निफ्टी इस ऊपरी छोर को तोड़ने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 18100 का प्लस का स्तर देखने को मिल सकता है।
शेयरखान के गौरव रत्न पारखी का कहना है कि निफ्टी ने 7 सितंबर को 17500 के अपने साइकोलॉजिकल लेवल के आसपास सपोर्ट ले लिया था। यहां से आज इसमें तेजी आती दिखी। अब निफ्टी अपने शार्ट टर्म कंसोलिडेशन रेंज के ऊपरी छोर पर पहुंच गया है। ऐसे में 18000 के आसपास यह एक बार फिर लड़खड़ाता नजर आ सकता है। बाजार के ओवर ऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि किसी बड़ी तेजी के पहले निफ्टी में एक बार फिर कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)