शानदार ग्लोबल संकेतों ने बाजार की रंगत लौट आई है। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 659 अंक चढ़कर 59688 पर और निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17799 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं । सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और IT शेयरों में देखने को मिली। वहीं ऑटो, इंफ्रा, FMCG शेयरों में भी तेजी रही। जबकि मेटल और रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा।
