Taking Stock: उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के बावजूद शेयर बाजार 1% चढ़े, जानें कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

वैश्विक मंदी की आहट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के समय में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसकी वजह से निवेशक हमारी ग्रोथ स्टोरी पर दांव लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 5:40 PM
इंडेक्स के 17700 से नीचे जाने पर बिकवाली के दबाव से ये 17600-17500 के स्तर तक नीचे गिर सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17700 के ऊपर जाता है तो इंडेक्स 17950-17800 के स्तर तक चढ़ सकता है

यूएस फेड रेट पर फैसला 21 सितंबर को आनेवाला है लेकिन आज मंगलवार 20 सितंबर को ही ये घरेलू निवेशकों के रडार पर रहा। जैसा कि अनुमान था आज भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव नजर आया। आज बाजार दिन के उच्च और न्यूनतम लेवल के बीच 550 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता हुआ दिखा। हालांकि आज बाजार में ओवरऑल टोन बुलिश नजर और बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स 578.5 अंक या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 59,720 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 194 अंक या 1.1 प्रतिशत बढ़कर 17,816 पर बंद हुआ।

Outlook for September 21


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की बुधवार के लिए निफ्टी पर राय

श्रीकांत ने कहा कि लगातार दूसरे सत्र के लिए रिलीफ रैली जारी रही। ये इस बात का संकेत है कि निवेशक हर शार्ट टर्म के करेक्शन के बाद भारतीय शेयरों को निवेश के लिहाज से आकर्षक पा रहे हैं। यहां तक ​​​​कि कुछ मोर्चों पर वैश्विक मंदी की बात हो रही है फिर भी भारतीय अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के समय में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे निवेशक हमारी ग्रोथ स्टोरी पर दांव लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

बाजार में रिकवरी का मूड, मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा से जानें निफ्टी पर ट्रेडिंग सलाह और दमदार कॉल्स

हालांकि निफ्टी ने 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास हैमर कैंडलस्टिक फॉर्मेशन बनाया है। ये बाजार के लिए व्यापक रूप से निगेटिव संकेत है। इसलिए हमारा मानना ​​है कि शॉर्ट टर्म सपोर्ट निफ्टी में 17500 से 17700 पर शिफ्ट हो गया है। अगर इंडेक्स 17700 से नीचे चला जाता है, तो त्वरित बिकवाली के दबाव से ये 17600-17500 के स्तर तक नीचे फिसल सकता है। दूसरी ओर यदि निफ्टी 17700 के ऊपर जाता है तो इंडेक्स 17950-17800 के स्तर को फिर से छू सकता है।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की बुधवार के लिए निफ्टी पर राय

गौरव ने कहा कि निफ्टी 20 सितंबर को गैप अप खुला। इसने आज 19 सितंबर को शुरू हुई पुलबैक रैली को आगे बढ़ाया। संरचनात्मक रूप से निफ्टी अगले फेज में नीचे गिरने के लिए तैयार लग रहा है। यदि निफ्टी नीचे जाता है तो इंडेक्स फिर से 17400-17500 के सपोर्ट जोन को छू सकता है। यदि ये जोन टूटता है तो निफ्टी के 17200 तक गिरने की संभावना है। वहीं यदि निफ्टी में ऊपर के मूव दिखते हैं तो ये इसमें नियर टर्म रेजिस्टेंस जोन 17920-17950 के बीच नजर आ रहा है। इस जोन में निफ्टी अटकता हुआ नजर आ सकता है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।