भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की। बाजार ने आज 31 जुलाई को दो दिन की गिरावट का सिलसिला भी तोड़ दिया। FMCG शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी के कारण निफ्टी 19,750 से ऊपर पहुंच गया। बाजार के अंत में सेंसेक्स 367.47 अंक या 0.56 प्रतिशत ऊपर 66,527.67 पर बंद हुआ। निफ्टी 107.80 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 19,753.80 पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही। लेकिन शुरुआती घंटों में ही इसमें अच्छी रिकवरी हुई। दिन बढ़ने के साथ बढ़त बढ़ती गई। इसके बाद बाजार दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ।
निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में NTPC, Power Grid Corporation, Adani Ports, ONGC और Hindalco Industries के शेयर रहे। जबकि Apollo Hospitals, Britannia Industries, HDFC Life, Divis Labs और Bajaj Finance टॉप लूजर्स रहे।
बीएसई पर 300 से अधिक शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ। इनमें Siemens, MRF, Wonderla Holidays, PSP Projects, Grasim Industries, Texmaco Rail & Engineering, Larsen & Toubro, Oil and Natural Gas Corporation, Hindustan Aeronautics, Godfrey Phillips, Dr. Reddy's Laboratories और DLF के शेयर शामिल रहे।
मंगलवार 1 अगस्त के Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय
श्रीकांत ने कहा कि एशियाई और यूरोपीय इंडेक्सेस में मजबूत उछाल ने स्थानीय बाजार की धारणा को मजबूत किया। हाल के सत्रों में आईटी, मेटल, पावर और तेल एवं गैस शेयरों जैसे पिटे हुए सेक्टर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
हमारे बाजार का रंग अभी भी तेजी का है और इसलिए जब तक वैश्विक बाजारों में कोई बड़ी तबाही नहीं होती। हमें बाजार में उन्मादी बिकवाली देखने को नहीं मिलेगी। तकनीकी रूप से, निफ्टी ने 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट लिया। इंडेक्स ने तेजी से वापसी की।
श्रीकांत चौहान ने आगे कहा कि एक आशाजनक रिवर्सल मौजूदा स्तरों से आगे अपट्रेंड का संकेत दे रहा है। रुझान का अनुसरण करने वाले टेडर्स के लिए, 19650 का लेवल निर्णायक स्तर होगा। इसके ऊपर बाजार 19850-19875 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर 19650 के नीचे, तेजड़िये लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं। इसके बाद निफ्टी 19600-19560 के स्तर फिर से फिसल सकता है।
मंगलवार 1 अगस्त के Religare Broking के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय
अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार ने हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। बाजार ने सहायक वैश्विक संकेतों को देखते हुए आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की। सपाट शुरुआत के बाद, निफ्टी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा। बाजार के अंत में दिन के उच्चतम स्तर 19,753.80 के स्तर पर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टर्स में अच्छा कारोबार हुआ और बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें मेटल, पावर और आईटी सबसे अधिक फायदे में रहे। इस बीच ब्रॉडर इंडेक्स के निरंतर बेहतर प्रदर्शन ने बाजार को मजबूती से बढ़त के साथ बंद करने में मदद की।
मिश्रा ने आगे कहा कि यह रिबाउंड काफी हद तक अपेक्षित तर्ज पर है। लेकिन अपट्रेंड को फिर से शुरू करने के लिए हमें निफ्टी में 19,850 से ऊपर स्थिरता की आवश्यकता है। हम देख रहे हैं कि बैंकिंग, ऑटो और FMCG जैसे प्रमुख सेक्टर्स राहत की सांस ले रहे हैं। जबकि अन्य सेक्टर्स अब तेजी पकड़ रहे हैं। निवेशकों और ट्रेडर्स को तदनुसार अपनी पोजीशन की योजना बनानी चाहिए। उन्हें अनुकूल रिस्क रिवार्ड वाले शेयरों में निवेश के मौके तलाशने चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)