मेटल शेयरों में चीन में मैन्युफैक्चरिंग के अच्छे आंकड़ों के चलते चमक बढ़ गई है। मेटल सेक्टर का हिंदुस्तान कॉपर 8% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं टाटा स्टील और JSW स्टील भी एक से डेढ़ परसेंट तक उछल गये। वहीं रेलवे से जुड़े बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद से रेल शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। इस बीच आज Sharekhan के टेक्निकल एक्सपर्ट जतिन गेड़िया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45500, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45500, 45400 और 45000 के स्तर पर नजर आये।
Sharekhan के जतिन गेड़िया के शानदार एफएंडओ कॉल्स
India Cements Future : खरीदें - 222 रुपये, टारगेट - 235 रुपये, स्टॉपलॉस - 217 रुपये
Gujarat Gas Future : खरीदें - 485 रुपये, टारगेट - 510/515 रुपये, स्टॉपलॉस - 476 रुपये
Voltas Future : खरीदें - 780 रुपये, टारगेट - 810 रुपये, स्टॉपलॉस - 768 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Sharekhan के जतिन गेड़िया ने कहा कि उन्होंने Wipro पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Wipro की अगस्त की एक्सपायरी वाली 405 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। जतिन गेड़िया ने कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15/17 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)