Get App

Taking Stock: मार्केट ने फिर दिखाया दम, निफ्टी 19,750 के पार, जानें 1 अगस्त को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की। इसके बाद बाजार दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 367.47 अंक या 0.56 प्रतिशत ऊपर 66,527.67 पर बंद हुआ। निफ्टी 107.80 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 19,753.80 पर बंद हुआ

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 10:12 PM
Taking Stock: मार्केट ने फिर दिखाया दम, निफ्टी 19,750 के पार, जानें 1 अगस्त को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
श्रीकांत चौहान ने कहा कि 19650 के ऊपर बाजार 19850-19875 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर 19650 के नीचे निफ्टी 19600-19560 के स्तर फिर से फिसल सकता है

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की। बाजार ने आज 31 जुलाई को दो दिन की गिरावट का सिलसिला भी तोड़ दिया। FMCG शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी के कारण निफ्टी 19,750 से ऊपर पहुंच गया। बाजार के अंत में सेंसेक्स 367.47 अंक या 0.56 प्रतिशत ऊपर 66,527.67 पर बंद हुआ। निफ्टी 107.80 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 19,753.80 पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही। लेकिन शुरुआती घंटों में ही इसमें अच्छी रिकवरी हुई। दिन बढ़ने के साथ बढ़त बढ़ती गई। इसके बाद बाजार दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में NTPC, Power Grid Corporation, Adani Ports, ONGC और Hindalco Industries के शेयर रहे। जबकि Apollo Hospitals, Britannia Industries, HDFC Life, Divis Labs और Bajaj Finance टॉप लूजर्स रहे।

बीएसई पर 300 से अधिक शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ। इनमें Siemens, MRF, Wonderla Holidays, PSP Projects, Grasim Industries, Texmaco Rail & Engineering, Larsen & Toubro, Oil and Natural Gas Corporation, Hindustan Aeronautics, Godfrey Phillips, Dr. Reddy's Laboratories और DLF के शेयर शामिल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें