Get App

Taking stock: लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook:वैश्विक स्तर पर रिस्क सेंटिमेंट बिगड़ने और संभावित मंदी को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता के चलते पिछले तीन दिनों से निफ्टी में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही इंफोसिस और टीसीएस के चौथी तिमाही की निराशाजनक नतीजों ने भी बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है। अब निफ्टी के लिए 17573 पर सपोर्ट और 17863 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। आगे के कारोबारी सत्रों में निफ्टी के वोलेटाइल बने रहने की संभावना है। एक बार निफ्टी के 17863 का स्तर पार करने के बाद ही इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:15 PM
Taking stock: लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
अब निफ्टी के लिए 17573 पर सपोर्ट और 17863 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। आगे के कारोबारी सत्रों में निफ्टी के वोलेटाइल बने रहने की संभावना है

Stock market:आज 19 अप्रैल को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने के मिला। बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 59567.80 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 41.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 7618.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आज करीब 1768 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1650 शेयरों में गिरावट रही है। वहीं, 117 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और विप्रो आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे, जबकि बीपीसीएल, डिविस लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और एमएंडएम टाप गेनर रहे।

आईटी और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मेटल, ऑयल एंड गैस और फार्मा में खरीदारी देखने को मिली है। आज निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी आज कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 19 पैसे कमजोर होकर 82.23 के स्तर पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें