Get App

Taking stocks: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली, जानिए 3 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market: एक दिन की तेजी के बाद आज फिर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। एशियाई बाजारों के कमजोर संकेत ने बाजार पर दबाव बनाया। अब निफ्टी को किसी और गिरावट से बचने को लिए नियर टर्म में 17255 के नीचे फिसलने से बचना होगा। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17440-17468 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है

Rakesh Patilअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 9:39 PM
Taking stocks: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली, जानिए 3 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Stock market: एक दिन की तेजी के बाद आज फिर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। एशियाई बाजारों के कमजोर संकेत ने बाजार पर दबाव बनाया। अब निफ्टी को किसी और गिरावट से बचने को लिए नियर टर्म में 17255 के नीचे फिसलने से बचना होगा

Stock market: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली रही। सेंसेक्स 502 अंक गिरकर 58909 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 129 अंक गिरकर 17322 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT,ऑटो और बैंकिंग शेयरों में रही। निफ्टी बैंक 308 अंक गिरकर 40390 पर बंद हुआ। FMCG और इंफ्रा शेयरों में भी दबाव रहा। वहीं, रियल्टी और सरकारी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी रही। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दायरे में कारोबार करते दिखे। वहीं, मिडकैप 97 अंक गिरकर 30487 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट रही। जबकि, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में दबाव रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 82.59 के स्तर पर बंद हुआ है।

मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एमएंडएम आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, बीपीसीएल और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी के टॉप गेनर रहे। आज लगभग 1540 शेयरों में तेजी रही। 1824 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

3 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें