Get App

Paytm और Bharti Group के बीच लटका सौदा, इस कारण नहीं बन पाई बात

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती ग्रुप (Bharti Group) और दिग्गज डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) के बीच किसी सौदे की संभावनाएं नहीं दिख रही है। भारती ग्रुप और पेटीएम के बीच एक अहम सौदे को लेकर बातचीत हो रही थी। हालांकि अब पूरा प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। जानिए दोनों के बीच किस सौदे को लेकर बात हो रही थी और यह लटक क्यों गया-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 10:51 AM
Paytm और Bharti Group के बीच लटका सौदा, इस कारण नहीं बन पाई बात
भारती एंटरप्राजेज के फाउंडर सुनील मित्तल एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Payments Bank) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) के साथ विलय को लेकर बात कर रहे थे।

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती ग्रुप (Bharti Group) और दिग्गज डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) के बीच किसी सौदे की संभावनाएं नहीं दिख रही है। पिछले हफ्ते एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि भारती ग्रुप पेटाएम में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है। हालांकि अब मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दोनों कंपनियों के बीच की बातचीत बंद हो चुकी है और फिलहाल किसी भी सौदे को लेकर बातचीत नहीं हो रही है।

क्या होने वाला था सौदा Paytm और Bharti Group में

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के मुताबिक भारती एंटरप्राजेज के फाउंडर सुनील मित्तल एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Payments Bank) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) के साथ विलय को लेकर बात कर रहे थे। यह सौदा एक स्टॉक्स डील के तहत होनी थी और इसमें भारती ग्रुप की योजना पेटीएम के शेयरों को बाकी शेयरहोल्डर्स से खरीदने की भी थी। इस सौदे को लेकर पेटीएम के सूत्रों ने कहा कि दोनों ही पेमेंट्स बैंक के कारोबारी मॉडल अलग-अलग हैं तो किसी रणनीतिक साझेदारी की संभावना नहीं दिख रही है। इसके अलावा सूत्रों ने कहा कि पेटीएम का मैनेजमेंट अपना कंट्रोल छोड़ना नहीं चाहता है।

सुनील मित्तल ले सकते हैं Paytm में हिस्सेदारी, एयरटेल के पेमेंट्स बैंक के मर्जर की तैयारी

12.9 करोड़ ग्राहक हैं एयरटेल पेमेंट्स बैंक के

सब समाचार

+ और भी पढ़ें