तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों में आया उछाल, मार्च तिमाही के अच्छे नतीजों से चढ़ा बैंकिंग स्टॉक

Tamilnad Mercantile Bank के शेयरों में 24 अप्रैल को 1 प्रतिशत की तेजी आई। बैड लोन्स के प्रोविजंस में तेज गिरावट के चलते बैंक के मुनाफे में डबल डिजट वृद्धि आई। ये बैंकिंग स्टॉक एनएसई पर 407.85 रुपये पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 23 की मार्च में समाप्त तिमाही के लिए बैंक का मुनाफा 11.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 253 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 5:12 PM
Tamilnad Mercantile Bank की शुद्ध ब्याज आय पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही की तुलना में इस वर्ष की मार्च तिमाही में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 527.3 करोड़ रुपये हो गई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयरों में 24 अप्रैल को 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने बैड लोन्स के प्रोविजंस में तेज गिरावट के कारण मुनाफे में डबल डिजट वृद्धि दर्ज की। एनएसई पर ये बैंकिंग स्टॉक 407.85 रुपये पर बंद हुआ। निजी क्षेत्र के बैंक ने वित्त वर्ष 23 की मार्च में समाप्त तिमाही के लिए 253 करोड़ रुपये के मुनाफे में 11.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इसकी वजह ये रही कि इसी अवधि में प्रोविजंस और कंटीजेंसी 61 प्रतिशत घटकर 57.2 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि तिमाही आधार पर प्रोविजंस और कंटीजेंसीज में 74 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई।

    अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर यानी कि शुद्ध ब्याज आय पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 527.3 करोड़ रुपये हो गई। FY23 मार्च के अंत में शुद्ध ब्याज मार्जिन में 9 बीपीएस सुधरकर 4.49 प्रतिशत हो गई।

    कुल एडवांसेज के प्रतिशत के रूप में कुल नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स के साथ एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ। ये तिमाही आधार पर 31 बीपीएस गिरकर 1.39 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2023 के मार्च तक नेट एनपीए तिमाही आधार पर 130 बीपीएस घटकर 0.62 प्रतिशत हो गया।


    प्रोविजन कवरेज रेशियो में भी सुधार हुआ। दिसंबर FY23 के 89.83 प्रतिशत से सुधरकर ये मार्च FY23 में 90.90 प्रतिशत हो गया।

    FY24 में घरों की कीमतें 6-7% बढ़ने का अनुमान-अभिषेक लोढा, Macrotech Developers

    हालांकि इसकी गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 14 प्रतिशत गिरकर 183.93 करोड़ रुपये हो गई। प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही के लिए 5.15 प्रतिशत घटकर 404.41 करोड़ रुपये रह गया।

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए Tamilnad Mercantile Bank ने कहा कि उसने पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,029 करोड़ रुपये का उच्चतम मुनाफा दर्ज किया है।

    बैंक का पूरे वर्ष के लिए अब तक का सबसे अधिक ऑपरेटिंग मुनाफा पिछले वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत बढ़कर 1,573 करोड़ रुपये रहा। जबकि शुद्ध ब्याज आय 15 प्रतिशत बढ़कर 2,094 करोड़ रुपये रही।

    बैंक ने एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में कहा, “मार्च वित्त वर्ष 2023 के अंत में हमारे पास 47,766 करोड़ रुपये के डिपॉजिट हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक हैं। जबकि इसी अवधि में एडवांसेज 11 प्रतिशत बढ़कर 37,582 करोड़ रुपये हो गये हैं।”

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।