Tarsons Products के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 6% ऊपर रुपए पर हुई

शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट के बावजूद Tarsons Products के शेयरों की लिस्टिंग आज जबरदस्त रही है

अपडेटेड Nov 26, 2021 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tarsons Products Shares Listing

Tarsons Products Share: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग आज इश्यू प्राइस से 5.74% ऊपर हुई। कंपनी का इश्यू प्राइस 662 रुपए है और इसके शेयर 700 रुपए पर खुले। लिस्टिंग के बाद Tarsons Products के शेयरों ने 764.95 रुपए का हाइएस्ट लेवल और 634 रुपए का निचला लेवल भी छुआ। सुबह 10.05 पर Tarsons Products के शेयर BSE पर अपने इश्यू प्राइस से 15.5% ऊपर 764.45 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Tarsons Products ने 1023.84 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। एनालिस्ट्स के मुताबिक, कंपनी के IPO का वैल्यूएशन FY21 के हिसाब से 51X और FY22 के लिहाज से 35.5X है। Tarsons Products अपने सेगमेंट की लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। इसकी कोई प्रतिद्वंदी कंपनी लिस्टेड नहीं है, इसलिए किसी और कंपनी के साथ इसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

Tarsons Products कई तरह की क्वालिटी लैबवेयर प्रोडक्ट्स बनाती है जो साइंटिफिक डिस्कवरी और हेल्थकेयर इंप्रूवमेंट में मदद करती है। मार्च 2021 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में 300 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के 1700 SKU शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।