Get App

Tata Capital Q4 Results: टाटा की कंपनी का मुनाफा 34% बढ़ा, डिविडेंड देने का ऐलान

Tata Capital Q4 Results: टाटा ग्रुप की Tata Capital का चौथी तिमाही में मुनाफा 34% बढ़कर ₹527 करोड़ रहा। AUM और सालाना प्रदर्शन भी मजबूत रहा। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 6:35 PM
Tata Capital Q4 Results: टाटा की कंपनी का मुनाफा 34% बढ़ा, डिविडेंड देने का ऐलान
गुरुवार को Tata Capital का शेयर 0.84% की बढ़त ₹340.40 पर बंद हुआ।

Tata Capital Q4 Results: टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital Ltd ने गुरुवार (23 अप्रैल) को नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹527 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹394 करोड़ था।

पूरे साल में शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 में टाटा कैपिटल का कंसोलिडेटेड AUM 20% बढ़कर ₹2,77,275 करोड़ हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹1,502 करोड़ रहा। अगर मोटर फाइनेंस को अलग कर दें, तो AUM 28% बढ़कर ₹2,51,885 करोड़ और नेट प्रॉफिट 51% बढ़कर ₹1,459 करोड़ रहा।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें