BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार की 3 दिनों की गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज के बाजार में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स 447 प्वाइंट चढ़कर 81 हजार 338 पर बंद हुआ। निफ्टी 140 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 821 पर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Tata Chemicals
मानस जायसवाल ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा केमिकल्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1000 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1030 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 984 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
रचना वैद्य ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1920 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1930/1950 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1913 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Mphasis
शिल्पा राउत ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एमफैसिस में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2772 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2840 रुपये के टारगेट (2900/2950 के पोजीशनल टारगेट) देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2720 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - Hindustan Copper
प्रशांत सावंत ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हिंदुस्तान कॉपर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 258 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 275/280 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 248 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)