Tata Communications के शेयर में आज दिखा 3% का उछाल, जानें किस लेवल को पार करने के बाद और चढ़ेगा स्टॉक

Tata Communications के शेयरों में आज 3 प्रतिशत की तेजी नजर आई। FY23 के लिए कंपनी द्वारा मजबूत टॉपलाइन और बॉटमलाइन दर्ज करने के बाद शेयर में उछाल आया। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के लिए 1,796 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 21.2 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है जो कि अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा रहा

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 5:08 PM
Tata Communications पर GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि अगर स्टॉक 1,300 रुपये के स्तर को पार करता है तो इसमें और तेजी देखने को मिलेगी

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयरों में आज 20 अप्रैल को 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी द्वारा FY23 के लिए मजबूत टॉपलाइन यानी कि आय और बॉटमलाइन यानी कि मुनाफा दर्ज करने के बाद शेयर में उछाल आया। हालांकि इस दौान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव रहा। डिजिटल इकोसिस्टम इनेबलर कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के लिए 1,796 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 21.2 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा रहा है। कंपनी का मुनाफा कम टैक्स लागत (43 प्रतिशत नीचे) होने के कारण बढ़ा। वहीं उच्च अन्य आय और असाधारण आय से भी वर्ष के लिए कंपनी का मुनाफा बढ़ा।

साल के लिए ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 17,838.3 करोड़ रुपये हो गया। डेटा सर्विस व्यवसाय के साथ जिसने टॉपलाइन में 80 प्रतिशत का योगदान दिया, इसमें वर्ष में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि वॉयस सॉल्यूशंस बिजनेस में इस अवधि के दौरान 10 प्रतिशत की गिरावट आई और ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज सेगमेंट में सपाट वृद्धि हुई।

टाटा कम्युनिकेशंस ने एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में कहा, "हमने कोर कनेक्टिविटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सेवाओं और डेटा कारोबार में अच्छी वृद्धि देखी है।"


ऑपरेटिंग मोर्चे पर FY23 में EBITDA 2.2 प्रतिशत बढ़कर 4,318 रुपये हो गया। लेकिन वित्त वर्ष 22 की तुलना में मार्जिन 107 बीपीएस घटकर 24.2 प्रतिशत रह गई।

इस शेयर में आ सकता है 30 रुपये का उछाल, इसके साथ ही बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग

इस स्टॉक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग के साथ मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि इसका फ्री कैश फ्लो और डिविडेंड यील्ड अच्छा बना रह। कैश कैपेक्स में 10 प्रतिशत की कमी और ऑपरेटिंग कैश फ्लो में 5 प्रतिशत की वृद्धि के कारण फ्री कैश फ्लो वित्त वर्ष 2022 में 2,180 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 2023 में 16 प्रतिशत बढ़कर 2,539 करोड़ रुपये हो गया। जबकि FY23 के लिए फ्री कैश फ्लो 7 प्रतिशत रहा।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि ये स्टॉक ऊपर की तरफ 1,300 रुपये का तत्काल रेजिस्टेंस लेवल पर है। ऊपर की गति को जारी रखने के लिए स्टॉक को इस लेवेल को पार करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर स्टॉक 1,300 रुपये के स्तर को पार करता है तो ये और ऊपर जायेगा। इसके बाद इसमें अगला रेजिस्टेंल लेवल 1,415 रुपये पर रहेगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।