इस शेयर में आ सकता है 30 रुपये का उछाल, इसके साथ ही बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग

CITY UNION BANK पर यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स ने इसका लक्ष्य 138-140 रुपये निर्धारित किया है। डीलर्स का कहना है कि मौजूदा भाव पर शेयर का वैल्युएशन अच्छा नजर आ रहा है। शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 8:18 PM
Trent पर डीलर्स ने खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 20-30 रुपये तक का उछाल देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक दायरे में फंसा हुआ नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आया। बाजार पर फार्मा, FMCG, IT शेयर दबाव बनाते नजर आये। हलांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप संभलने की कोशिश में दिखाई दिये। मास्टेक के अच्छे नतीजों के बाद शेयर 14% ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। Nucleus, Ramco, Accelya जैसे दूसरे मिडकैप IT शेयरों में भी एक्शन देखने को मिला। इधर खराब नतीजों के चलते ICICI सिक्योरिटीज में 5% की गिरावट नजर आई। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने सिटी यूनियन बैंक और ट्रेंट के स्टॉक्स में ट्रेड लेने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।

    CITY UNION BANK

    यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स की सिटी यूनियन बैंक के शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह रही है। उन्होंने इसका लक्ष्य 138-140 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक मौजूदा भाव पर शेयर का वैल्युएशन अच्छा है। शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है।

    बैंक निफ्टी का हीरो-जीरो ट्रेड करायेगा बंपर कमाई, प्रशांत सावंत के ये एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा


    Trent

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज ट्रेंट के स्टॉक में डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा एक्शन नजर आया। यतिन ने कहा कि इसमें डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी नजर आई है। डीलर्स की इस शेयर पर BTST की सलाह है। उनका कहना है कि ये शेयर 20-30 रुपये तक चल सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।