टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयरों में आज 20 अप्रैल को 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी द्वारा FY23 के लिए मजबूत टॉपलाइन यानी कि आय और बॉटमलाइन यानी कि मुनाफा दर्ज करने के बाद शेयर में उछाल आया। हालांकि इस दौान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव रहा। डिजिटल इकोसिस्टम इनेबलर कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के लिए 1,796 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 21.2 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा रहा है। कंपनी का मुनाफा कम टैक्स लागत (43 प्रतिशत नीचे) होने के कारण बढ़ा। वहीं उच्च अन्य आय और असाधारण आय से भी वर्ष के लिए कंपनी का मुनाफा बढ़ा।
