टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) eSIM कंपनी OSSE फ्रांस में बाकी बची 41.9 फीसदी हिस्सेदारी 99.3 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करोगी। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंजों को ये जानकारी दी है। कंपनी को उम्मीद है कि ये सौदा लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा। उसके बाद टाटा कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस इंटरनेशनल पीटीई (Tata Communications International Pte (TCIPL))ओएसिस स्मार्ट सिम यूरोप (Oasis Smart SIM Europe)में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता हासिल करेगी।
