Get App

TATA Consumer boardroom : टाटा कंज्यूमर के मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान, फिर लें निवेश का निर्णय

TATA Consumer share price : कंपनी के MD और CEO सुनील डिसूजा ने कहा है कि कंपनी का प्रीमियमाइजेशन और ओमनी चैनल विस्तार पर फोकस है। आगे इनोवेशन प्रोडक्ट लॉन्च पर फोकस करेंगे। कंपनी का हाई ग्रोथ सेगमेंट का दायरा बढ़ाने पर जोर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 2:14 PM
TATA Consumer boardroom : टाटा कंज्यूमर के मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान, फिर लें निवेश का निर्णय
Consumer Products share : इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 4.16 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

TATA Consumer share price : टाटा कंज्यूमर के पहली तिमाही के आय में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी रही है तो मुनाफे में 15 परसेंट की ग्रोथ दिखी है। लेकिन मार्जिन पर दबाव रहा है। घरेलू फूड सेगमेंट में 14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस में कॉन्स्टेंट करेंसी आय ग्रोथ 5 फीसदी रही है। US में कॉफी सेगमेंट मजबूत ग्रोथ से फायदा हुआ है।

टाटा कंज्यूमर: मैनेजमेंट कमेंट्री

इस बार के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा करते हुए कंपनी के MD और CEO सुनील डिसूजा ने कहा है कि कंपनी का प्रीमियमाइजेशन और ओमनी चैनल (omnichannel) विस्तार पर फोकस है। आगे इनोवेशन प्रोडक्ट लॉन्च पर फोकस करेंगे। कंपनी का हाई ग्रोथ सेगमेंट का दायरा बढ़ाने पर जोर है। टाटा संपन्न और बेवरेजेज प्रोडक्ट पर फोकस बढ़ाया जाएगा। इंटरनेशनल कॉफी पोर्टफोलियो पर आउटलुक सतर्क है।

TATA Consumer की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 13.30 रुपए यानी 1.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 1059.30 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,079.80 रुपए और दिन का लो 1,053 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 768,480 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 104,880 करोड़ रुपए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें