Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 8 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 66 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बीएसई, ओएनजीसी, एनएचपीसी, टाटा कंज्यूमर, सीडीएसएल, कैम्स, जियो फाइनेंशियल सर्विस, मुथूट फाइनेंस और आईजीएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एमएंडएम, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, पीबी फिनटेक, टाटा एलेक्सी, आईआईएफएल फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस और मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
