Get App

Tata Group News: एन चंद्रशेखरन अगले 5 साल तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे, टाटा संस के बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

Tata Group News: टाटा संस के बोर्ड की बैठक 17 सितंबर को हुई। इसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इससे टाटा संस की टॉप लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 3:42 PM
Tata Group News: एन चंद्रशेखरन अगले 5 साल तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे, टाटा संस के बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दी
टाटा संस के बोर्ड की बैठक में कंपनी की शेयर बाजारों में लिस्टिंग पर भी विचार हुआ।

Tata Group News: टाटा समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। एन चंद्रशेखरन अगले 5 साल तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। टाटा संस के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 17 सितंबर यानी आज टाटा संस के बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

सिर्फ नोएल टाटा ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की

टाटा संस की बोर्ड की बैठक में एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। सिर्फ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मत दिया। टाटा संस के बोर्ड की बैठक में कंपनी की शेयर बाजारों में लिस्टिंग पर भी विचार हुआ। हालांकि, इस मसले पर कोई फैसला नहीं हो सका। सीएनबीसी-टीवी18 ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है।

एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को किया था बड़ा एलान 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें