Tata Group Share Prices: टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे का असर समूह की कंपनियों के शेयरों पर दिखा। अचानक बिकवाली दबाव बढ़ने से समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार का सेंटिमेंट पहले से कमजोर था। इस खबर ने शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया। हालांकि, चंद्रशेखरन अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
टीसीएस में सबसे ज्यादा गिरावट
Tata Group की सबसे बड़ी कंपनी TCS के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई। यह शेयर 5 फीसदी तक गिरने के बाद थोड़ा संभला। 11:25 इसका प्राइस 4.22 फीसदी गिरकर 2,343 रुपये पर चल रहा था। Tata Consumer का शेयर 1.85 फीसदी गिरकर 1,058 रुपये पर चल रहा था। टाटा मोटर्स पीवी के शेयर का प्राइस 2.62 फीसदी गिरकर 338 रुपये पर चल रहा था।
टाटा पावर का शेयर 1.33 फीसदी फिसला
टाटा मोटर्स सीवी का प्राइस 0.91 फीसदी चढ़कर 454 रुपये पर चल रहा था। टाटा पावर का शेयर 1.33 फीसदी गिरकर 374.95 रुपये पर चल रहा था। टाटा केमिकल का शेयर 1.28 फीसदी चढ़कर 677.30 रुपये पर चल रहा था।
टाइटन कंपनी का शेयर 1.60 फीसदी गिरा
टाइटन का शेयर 1.60 फीसदी गिरकर 5,046 रुपये पर चल रहा था। टाटा कैपिटल का शेयर 0.57 फीसदी चढ़कर 369.25 रुपये पर चल रहा था। टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.44 फीसदी गिरकर 852.75 रुपये पर चल रहा था। Tata Elxsi का शेयर 1.37 फीसदी गिरकर 3,743 रुपये पर चल रहा था।
2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे चंद्रशेखरन
टाटा संस ने फरवरी में चंद्रशेखरन को दोबारा टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया था। इसकी वजह यह थी कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह का हिस्सा बने थे। उन्हें 2009 में टीसीएस का सीईओ नियुक्त किया गया था। 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
20 फरवरी, 2027 तक पद पर बने रहेंगे
चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त की सुबह इस्तीफे के बाद कहा कि बीते एक दशक तक टाटा समूह का नेतृत्व करना उनके लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल 20 फरवरी, 2027 को खत्म होने जा रहा है। वह अपना कार्यकाल पूरा होने तक इस पद पर बने रहेंगे। इस बीच, समूह का टाटा संस का नया चेयरमैन तलाशना होगा। टाटा संस टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।