टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर के लिए अब नोमुरा ने भी कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ ₹481 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट दिया है। नोमुरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 और 2027 में कंपनी के वॉल्यूम की ग्रोथ 10% और वित्त वर्ष 2028 में 5% रहेगी। EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान बढ़कर 12-13% हो जाएगा।
