Get App

Tata Motors CV ने इंडोनेशिया ऑर्डर रोके जाने की खबरों पर दी सफाई; जानिए कंपनी ने क्या कहा

Tata Motors CV Shares: टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने इंडोनेशिया में मिले एक उसके सबसे बड़े ऑर्डर को रोके जाने की मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने सोमवार 2 मार्च को शेयर बाजार को जानकारी दी कि इंडोनेशिया में उसके ऑर्डर रोके जाने की खबरों का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 10:15 AM
Tata Motors CV ने इंडोनेशिया ऑर्डर रोके जाने की खबरों पर दी सफाई; जानिए कंपनी ने क्या कहा
Tata Motors CV Shares: कंपनी के शेयर सोमवार को 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 498 रुपये पर बंद हुए

Tata Motors CV Shares: टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने इंडोनेशिया में मिले एक उसके सबसे बड़े ऑर्डर को रोके जाने की मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने सोमवार 2 मार्च को शेयर बाजार को जानकारी दी कि इंडोनेशिया में उसके ऑर्डर रोके जाने की खबरों का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उसने इंडोनेशिया स्थित अपनी सहयोगी इकाई से स्थिति की जानकारी ली है। वहां की मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स, जिन्हें भारत में भी दोहराया गया, दरअसल आयात और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी घरेलू पॉलिसी पर चर्चा को लेकर हैं। इनका संबंध कंपनी को मिले ऑर्डर की मांग या उसके एग्जिक्यूशन जोखिम से नहीं है।

कंपनी ने फाइलिंग में कहा, "हमें जो ऑर्डर और एडवांस मिला है, वह प्रोग्राम पर आधारित है और हमारा इरादा जल्द ही सप्लाई शुरू करने और अपने कमिटमेंट के मुताबिक धीरे-धीरे डिलीवरी पूरी करने का है।"

70,000 वाहनों की डिलीवरी का समझौता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें