Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 2023 में निफ्टी शेयरों में सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर्स में से एक रहे हैं। इसने 65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के कई नए और लोकप्रिय लॉन्च और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में लीडरशिप के कारण कंपनी के स्टॉक ने इतना रिटर्न दिया है। इसके बावजूद यह स्टॉक हेलिओस कैपिटल के संस्थापक और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा (Samir Arora, the founder and fund manager at Helios Capital) को प्रभावित करने में विफल रहा है। अरोड़ा ने जब कहा कि उन्हें टाटा मोटर्स पसंद नहीं है तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने इसका कारण बिजनेस में भारी कैपेक्स को बताया जो बेहतर मार्जिन या मुनाफे की गारंटी नहीं देता है।
मनीकंट्रोल (Moneycontrol) दिवाली पार्टी में बोलते हुए अरोड़ा ने यह तर्क दिया। “मुझे टाटा मोटर्स पसंद नहीं है क्योंकि मुझे ऐसे व्यवसाय पसंद नहीं हैं जहां कैपेक्स बहुत अधिक है। पांच वर्षों के लिए आपको प्रति वर्ष लगभग 3 अरब डॉलर खर्च करना होगा। लेकिन कोई नहीं बताता कि इसका पेऑफ क्या होगा?”
उन्होंने कंपनी के बारे में आगे कहा “आप पहले कार बना रहे थे, अब आप कार बना रहे हैं, सिवाय इसके कि आपको ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) से ईवी में बदलने के लिए 15 अरब डॉलर लगाने होंगे। कारें पहले भी बनाई जा रही थीं; अब भी कारें ही बन रही हैं। कोई यह नहीं कह रहा है कि आप अधिक मार्जिन कमाएंगे। कोई यह नहीं कह रहा है कि आपके पास कुल कारों का सबसे बड़ा वॉल्यूम होगा।
फंड मैनेजर की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब टाटा मोटर्स (Tata Motors) के सेल्स वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार हुआ है। जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover (JLR) जो कि इसकी सबसे बड़ी सहायक कंपनी है, उसकी बिक्री के साथ-साथ रेवन्यू में भी सुधार देखा गया है। इसकी क्रेडिट रेटिंग में भी सुधार हुआ है।
हालांकि टाटा स्टॉक पर हर कोई अरोड़ा से सहमत नहीं है। कारेलियन एसेट एडवाइजर्स के विकास खेमानी (Vikas Khemani of Carnelian Asset Advisors) का मानना है कि कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
“CVs में, वे बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। उन्हें कीमत का बेहतर एहसास हुआ है। PVs में वे पिछले तीन वर्षों से लगातार बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। EVs में, वे सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। इस वर्ष वे 2 अरब डॉलर का फ्री कैश फ्लो उत्पन्न करेंगे। वे तीन या दो साल के समय में कर्ज मुक्त हो जाएंगे ऐसा गाइडेंस दे रहे हैं। "वह कंपनी जो पूरी नकारात्मकता से घिरी हुई थी, अचानक इसमें रौनक नजर आ रही है।"
बता दें कि 10 नवंबर को बीएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर 650.80 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)