Diwali Muhurat trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आज क्या हो निफ्टी रणनीति, संवत 2080 के लिए इन 10 शेयरों में लें पोजीशन

Ashika Group के विराज व्यास का कहना है कि इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग की रणनीति में 19,100 पीई का एक लॉट और 19,500 सीई का एक लॉट बेचना शामिल है। वर्तमान डेटा के मुताबिक यह रणनीति मुहूर्त के दिन पॉजिटिव रिटर्न दे सकती है इसकी 62 प्रतिशत संभावना है। वहीं आगे चलकर निफ्टी में 18,000 के स्तर तक हर गिरावट को 'buy on dips' की रणनीति की सलाह होगी

अपडेटेड Nov 12, 2023 पर 3:15 PM
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयरों को खरीदने के लिहाज से विराज व्यास ने Cipla, Marksans Pharma, Maruti Suzuki, TVS Motor जैसे स्टॉक में पोजीशन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Diwali Muhurat trading: बाजार ने संवत 2079 में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। विशेष रूप से 11 सितंबर, 2023 को निफ्टी 20,000 तक पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स 67,900 तक पहुंच गया। ये दोनों लेवल बाजार की ताकत और पॉजिटिव मोमेंटम को दर्शाते हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में 24 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की दमदार बढ़त व्यापक आधार वाली तेजी की भावना का प्रदर्शन करती है। इसके साथ ही ये निवेशकों के विश्वास में वृद्धि का संकेत देती है। जैसे-जैसे हम संवत 2080 में आगे बढ़ रहे हैं, निवेशकों और बाजार पार्टिसिपेंट्स के बीच आशावाद कायम होने की संभावना बन रही है।

    भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 2014-2015 में 45.15 अरब डॉलर से बढ़कर 2021-2022 में 83.6 अरब डॉलर तक बढ़ गया। विदेशी निवेश का रिकॉर्ड उच्च स्तर तक बढ़ोत्तरी ने इस तेजी की भावना में योगदान दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट हाईक साइकल पर विराम की अटकलों ने पॉजिटिव मार्केट आउटलुक को और मजबूत किया।

    हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव बाजार में अतिरिक्त अस्थिरता ला सकते हैं। जबकि लंबी अवधि का रुझान तेजी का बना हुआ है। यह स्वीकार करना आवश्यक है कि बाजार में करेक्शन का भी अनुभव होता है। निफ्टी में 18,000 के स्तर तक हर गिरावट को 'गिरावट पर खरीदारी' ( 'buy on dips') माना जाता है।


    संवत 2080 के लिए निवेश रणनीति ग्रोथ सेक्टर्स की पहचान करने और उनका लाभ उठाने के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सेक्टर्स आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक कहानी को आकार देंगे।

    मुहूर्त ट्रेडिंग में आज इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, अगली दिवाली तक मिलेगा बंपर मुनाफा

    Ashika Group के विराज व्यास का कहना है कि मुहूर्त सत्र, स्टॉक खरीदने के लिए शुभ माना जाने वाला एक घंटे का विशेष व्यापारिक सत्र होता है। पिछले कुछ वर्षों में इस दौरान बाजार ने विविध तरीके से परफॉर्म किया है। इस वर्ष की रणनीति में 19,100 पीई का एक लॉट और 19,500 सीई का एक लॉट बेचना चाहिए। वर्तमान डेटा के मुताबिक 62 प्रतिशत संभावना है कि यह रणनीति मुहूर्त के दिन पॉजिटिव रिटर्न दे सकती है।

    विराज व्यास ने कहा कि शेयरों पर ट्रेडिंग करने वालों के लिए अगले कुछ महीनों तक निवेश के लिहाज से निफ्टी फार्मा से सिप्ला (Cipla), मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) में दांव लगाना चाहिए। जबकि निफ्टी ऑटो से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टीवीएस मोटर (TVS Motor) और निफ्टी बैंक से एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए।

    इसके अतिरिक्त निफ्टी रियल्टी से ओबेरॉय रियल्टी और पावर से संबंधित स्टॉक जैसे कोल इंडिया, एचपीएल इलेक्ट्रिक (स्मार्ट मीटर), और आरआर काबेल (वायर और स्विचगियर्स) में संभावित वृद्धि देखने को मिल सकती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।