Get App

टाटा मोटर्स लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन फिर भी समीर अरोड़ा को यह स्टॉक पसंद नहीं, आखिर क्या है वजह

Tata Motors का शेयर 2023 में निफ्टी शेयरों में सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर्स में से एक रहा है। इसने 65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके बावजूद यह स्टॉक Helios Capital के संस्थापक और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा को पसंद नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि किसी बिजनेस में भारी कैपेक्स बेहतर मार्जिन या मुनाफे की गारंटी नहीं देता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 12, 2023 पर 3:57 PM
टाटा मोटर्स लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन फिर भी समीर अरोड़ा को यह स्टॉक पसंद नहीं, आखिर क्या है वजह
Tata Motors का शेयर पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार 10 नवंबर को बीएसई पर 650.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ

Tata Motors Share Price:  टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 2023 में निफ्टी शेयरों में सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर्स में से एक रहे हैं। इसने 65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के कई नए और लोकप्रिय लॉन्च और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में लीडरशिप के कारण कंपनी के स्टॉक ने इतना रिटर्न दिया है। इसके बावजूद यह स्टॉक हेलिओस कैपिटल के संस्थापक और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा (Samir Arora, the founder and fund manager at Helios Capital) को प्रभावित करने में विफल रहा है। अरोड़ा ने जब कहा कि उन्हें टाटा मोटर्स पसंद नहीं है तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने इसका कारण बिजनेस में भारी कैपेक्स को बताया जो बेहतर मार्जिन या मुनाफे की गारंटी नहीं देता है।

मनीकंट्रोल (Moneycontrol) दिवाली पार्टी में बोलते हुए अरोड़ा ने यह तर्क दिया। “मुझे टाटा मोटर्स पसंद नहीं है क्योंकि मुझे ऐसे व्यवसाय पसंद नहीं हैं जहां कैपेक्स बहुत अधिक है। पांच वर्षों के लिए आपको प्रति वर्ष लगभग 3 अरब डॉलर खर्च करना होगा। लेकिन कोई नहीं बताता कि इसका पेऑफ क्या होगा?”

उन्होंने कंपनी के बारे में आगे कहा “आप पहले कार बना रहे थे, अब आप कार बना रहे हैं, सिवाय इसके कि आपको ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) से ईवी में बदलने के लिए 15 अरब डॉलर लगाने होंगे। कारें पहले भी बनाई जा रही थीं; अब भी कारें ही बन रही हैं। कोई यह नहीं कह रहा है कि आप अधिक मार्जिन कमाएंगे। कोई यह नहीं कह रहा है कि आपके पास कुल कारों का सबसे बड़ा वॉल्यूम होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें