Tata Motors Share: 4 दिनों में 6% की गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 33% टूटा स्टॉक, अब क्या करें?

Tata Motors share price: आज की गिरावट के साथ साल 2024 में अब तक टाटा मोटर्स के शेयरों का रिटर्न भी नेगेटिव हो गया है। टाटा मोटर्स के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 33 फीसदी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि निवेशकों को इस शेयर में आगे क्या करना चाहिए

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 2:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिग्गज कंपनी Tata Motors के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

Tata Motors share price: कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों में आज 12 नवंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई और इस दौरान यह स्टॉक 6 फीसदी से अधिक टूट चुका है। इस समय कंपनी के शेयर BSE पर 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 787.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। आज की गिरावट के साथ साल 2024 में अब तक इसके शेयरों का रिटर्न भी नेगेटिव हो गया है। टाटा मोटर्स के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 33 फीसदी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि निवेशकों को इस शेयर में आगे क्या करना चाहिए।

Tata Motors के शेयरों पर ब्रोकरेज की ये है राय

सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद CLSA ने टाटा मोटर्स के शेयरों को अपग्रेड किया है। हालांकि, स्टॉक पर नजर रखने वाले अधिकांश अन्य ब्रोकरेज ने अपने टारगेट प्राइस के साथ-साथ अर्निंग पर शेयर (EPS) अनुमानों में कटौती की है।


CLSA ने टाटा मोटर्स के शेयरों पर ₹968 का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने हाल ही में हुए करेक्शन के बाद स्टॉक को अपग्रेड किया है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में जेएलआर के लिए लगभग 8.5% और वित्त वर्ष 2026 के लिए 10% का EBIT मार्जिन गाइडेंस बनाए रखा है।

इन ब्रोकरेज ने घटाया Tata Motors का टारगेट

नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर अपनी "Buy" रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन शेयर पर अपने टारगेट प्राइस को ₹1303 प्रति शेयर से घटाकर ₹900 कर दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भारत के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में सुधार होगा, जबकि दूसरी छमाही में जेएलआर के फिर से उभरने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि जेएलआर का प्रदर्शन सभी मार्केट्स में पियर्स की तुलना में बेहतर रहा है और जेएलआर द्वारा अपने गाइडेंस को बनाए रखना, कई ग्लोबल OEM द्वारा जताई गई चिंताओं के बीच एक अहम पॉजिटिव बात है।

जेफरीज ने भी स्टॉक पर अपनी "Buy" रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन नोमुरा की तरह ही, इसने भी अपने टारगेट प्राइस को पहले के ₹1330 से घटाकर ₹1000 कर दिया है। वित्त वर्ष 2025 - 2027 के लिए जेफरीज ने टाटा मोटर्स की EPS अनुमानों में 2% से 9% की कटौती की है।

UBS ने दी Tata Motors को Sell रेटिंग

दूसरी ओर, यूबीएस ने ₹780 के टारगेट प्राइस के साथ टाटा मोटर्स स्टॉक पर अपनी "Sell" रेटिंग को बनाए रखा। यूबीएस ने कहा कि जेएलआर के मैनेजमेंट ने अपने मार्जिन गाइडेंस को बनाए रखा है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि इंडस्ट्री के मुनाफे की चेतावनियों के बीच मांग में और गिरावट न आए। टाटा मोटर्स पर कवरेज करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 22 ने अभी भी स्टॉक पर "Buy" रेटिंग दी है। इसके अलावा, नौ ने "होल्ड" करने के लिए कहा है, जबकि पांच ने बेचने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।