Tata Motors Shares: 700 रुपये तक जाएगा टाटा मोटर्स का शेयर? ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

Tata Motors Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) का मानना है टाटा मोटर्स का शेयर 700 रुपये की तरफ आगे बढ़ रहा है। ब्रोकरेज ने 8 जून को जारी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों को 'BUY (खरीदें)' दी और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 700 रुपये का कर दिया। यह इसके शेयरों की मौजूदा कीमत से करीब 24 फीसदी की उछाल की उम्मीद जताता है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 11:23 PM
Tata Motors के शेयर सोमवार को 0.27% बढ़कर 563.80 रुपये के भाव पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Motors Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) का मानना है टाटा मोटर्स का शेयर 700 रुपये की तरफ आगे बढ़ रहा है। ब्रोकरेज ने 8 जून को जारी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों को 'BUY (खरीदें)' रेटिंद दी और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी की तेजी आने का संकेत  है। ICICI Direct ने यह टारगेट ऐसे समय में बढ़ाया है, जब हाल ही में चौथी तिमाही के दौरान कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है।

    ICICI डायरेक्ट ने कहा, "टाटा मोटर्स ने देश के पैसेंजर व्हीक सेगमेंट में लगातार अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आक्रामक रुख अपनाए रखने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। इसके लिए कई नए मॉडल और वर्जन को लॉन्च करने के साथ अपने वॉल्यूम ग्रोथ को बढ़ाएगी। इसने मध्यम अवधि में EBITDA मार्जिन को दोहरे अंकों में ले जाने का लक्ष्य रखा है। चौथी तिमाही में EBITDA मार्जिन करीब 7.3 फीसदी था।"

    ब्रोकरेज ने आगे कहा, "टाटा मोटर्स का लक्ष्य अपनी अग्रणी बाजार हिस्सेदारी को और बढ़ाना है। साथ ही में अल्टरनेट फ्यूल सेगमेंट में प्रोडक्ट लॉन्च पर ध्यान देकर निर्णायक जीत हासिल करना है। कंपनी ने इस फील्ड में मध्यम अवधि में उच्च दोहरे अंकों में मार्जिन का लक्ष्य रखा है। चौथी तिमाही में मार्जिन करीब 1.01 फीसदी था।"


    यह भी पढ़ें- Dividends Stocks: वित्त वर्ष 2023 में हुआ घाटा, फिर भी डिविडेंड बांटेगीं ये 21 कंपनियां, जानें क्या है ये माजरा

    ICICI डायरेक्ट ने कहा, "वित्तीय मोर्च पर कंपनी ने अपने मुख्य लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसने 2025 तक खुद को कर्ज मुक्त कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय कारोबार के लिए इसने वित्त वर्ष 2024 में 8,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर का अनुमान लगाया है। EV कारोबार में कंपनी 2027 तक करीब 2 अरब डॉलर खर्च करेगी।"

    इस बीच टाटा मोटर्स के शेयर सोमवार 12 जून को 0.27% की तेजी के साथ 563.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 6.21% की तेजी आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक यह शेयर करीब 42.81% चढ़ चुका है।

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।