Tata Motors Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) का मानना है टाटा मोटर्स का शेयर 700 रुपये की तरफ आगे बढ़ रहा है। ब्रोकरेज ने 8 जून को जारी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों को 'BUY (खरीदें)' रेटिंद दी और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी की तेजी आने का संकेत है। ICICI Direct ने यह टारगेट ऐसे समय में बढ़ाया है, जब हाल ही में चौथी तिमाही के दौरान कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है।
