टाटा मोटर्स को मिला बड़ा ऑर्डर, 70000 गाड़ियों की विदेश में होगी सप्लाई; शेयरों पर रहेगी नजर

टाटा मोटर्स को इंडोनेशिया से 70,000 कमर्शियल व्हीकल्स का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। Yodha पिक-अप और Ultra T.7 ट्रकों की सप्लाई से कंपनी के इंटरनेशनल CV बिजनेस को मजबूती मिलेगी और शेयरों पर नजर बनी रहेगी।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
Tata Motors कमर्शियल व्हीकल का शेयर मंगलवार को 1.73% की तेजी के साथ ₹473 पर बंद हुआ।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Motors Ltd की सब्सिडियरी PT Tata Motors Distribusi Indonesia को एक बड़ी डील मिली है। इसके तहत कंपनी को इंडोनेशिया में 70,000 गाड़ियों की सप्लाई करनी है। यह डील कंपनी के इंटरनेशनल कमर्शियल व्हीकल कारोबार के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Yodha पिक-अप और Ultra T.7 ट्रक शामिल

इंडोनेशिया में मिले नए ऑर्डर में 35,000 Tata Yodha पिक-अप और 35,000 Ultra T.7 ट्रक शामिल हैं। ये वाहन इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी PT Agrinas Pangan Nusantara को सप्लाई किए जाएंगे। यह कंपनी देश में एग्रीकल्चर सप्लाई चेन को आधुनिक बनाने, ग्रामीण कोऑपरेटिव्स को मजबूत करने और राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।


खेती और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स को मिलेगा सहारा

टाटा मोटर्स से खरीदी जाने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल खेती से जुड़े कामों और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में किया जाएगा। खास तौर पर फार्म-टू-मार्केट ट्रांसपोर्टेशन और अलग-अलग क्षेत्रों में सामान की आवाजाही को बेहतर बनाने में इनकी भूमिका होगी।

इसके अलावा, ये Koperasi Desa और Kelurahan Merah Putih Project जैसे अहम प्रोजेक्ट्स को भी सपोर्ट करेंगे। इनका मकसद ग्रामीण कनेक्टिविटी, आजीविका और आर्थिक मजबूती बढ़ाना है।

मुश्किल हालात के लिए तैयार गाड़ियां

Tata Motors के ट्रक और पिक-अप अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इनसे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और पूरे इंडोनेशिया में सामान की आवाजाही ज्यादा कुशल होगी।

इन वाहनों की डिलीवरी एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव्स के जरिए चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। ताकि इन्हें सिस्टम में आसानी से शामिल किया जा सके।

कंपनी के मैनेजमेंट का बयान

PT Tata Motors Distribusi Indonesia के डायरेक्टर आसिफ शमीम ने कहा कि यह ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कमर्शियल व्हीकल पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

उनके मुताबिक, Tata Yodha और Ultra T.7 बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा अपटाइम और किफायती ऑपरेटिंग कॉस्ट के लिए जाने जाते हैं, जिससे इंडोनेशिया की कृषि और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी।

Tata Motors के शेयरों का हाल

Tata Motors कमर्शियल व्हीकल का शेयर मंगलवार को 1.73% की तेजी के साथ ₹473 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.73 लाख करोड़ है।

Bata India Shares: बाटा इंडिया के शेयर 8% उछले, तिमाही नतीजे शानदार, प्रीमियम ब्रांड्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।