Credit Cards

Tata Power share price : फोकस में टाटा पावर, अब नहीं मिलेगा सेक्शन 11 का फायदा!

Tata Power share price : सेक्शन 11 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट,2003 से जुड़ा सेक्शन है। इसके तहत सरकार कंपनियों को उत्पादन के लिए खास निर्देश देती है। हाई पावर डिमांड की सूरत में इस सेक्शन का इस्तेमाल होता है। सेक्शन 11 लागू होने से कंपनियों को फायदा होता है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
Tata Power in focus : इस खबर पर टाटा पावर और मिनिस्ट्री ऑफ पावर की प्रतिक्रिया का इंतजार है

Tata Power share : टाटा पावर के शेयर पर आज दबाव दिखने को मिला है। दरअसल, मुंद्रा प्लांट के इंपोर्टेड कोल बेस्ड यूनिट के लिए सेक्शन 11 की अवधि सरकार ने नहीं बढ़ाई है। सेक्शन 11 की अवधि नहीं बढ़ने से पावर कंपनियों पर निगेटिव असर होगा। इस खबर के चलते टाटा पावर का मुंद्रा प्लांट फोकस में है। इंपोर्टेड कोल बेस्ड यूनिट के लिए सेक्शन 11 की अवधि 30 जून के बाद नहीं बढ़ाई गई है। मुंद्रा के सभी 5 प्लांट में 1 जुलाई से मेंटेनेंस शटडाउन है। इस खबर पर टाटा पावर और मिनिस्ट्री ऑफ पावर की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

बताते चलें कि मुंद्रा का प्लांट लोड फैक्टर वित्त वर्ष 2022 में 25 फीसदी, वित्त वर्ष 2023 में 32 फीसदी, वित्त वर्ष 2024 में 56 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 में 64 फीसदी था।

Tilaknagar Industries share price : तिलकनगर इंडस्ट्रीज का बोर्ड कल फंड जुटाने पर करेगा विचार, सबकी नजरें इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की बिक्री पर


क्या होता है सेक्शन 11?

सेक्शन 11 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट,2003 से जुड़ा सेक्शन है। इसके तहत सरकार कंपनियों को उत्पादन के लिए खास निर्देश देती है। हाई पावर डिमांड की सूरत में इस सेक्शन का इस्तेमाल होता है। सेक्शन 11 लागू होने से कंपनियों को फायदा होता है।

टाटा पावर पर IIFL की राय

सेक्शन 11 की अवधि नहीं बढ़ी है। इस साल पावर की कमी नहीं दिखी है। मुंद्रा प्लांट के लिए लॉन्ग टर्म रेजोल्यूशन पर सरकार का फोकस है। FY26 के प्रॉफिट पर 5-8 फीसदी असर का अनुमान है। प्लांट शटडाउन से हर महीने 100-150 करोड़ रुपए का नुकसान संभव है।

टाटा पावर पर एक्सिस कैपिटल

सेक्शन 11 की अवधि नहीं बढ़ी है। मैनेजमेंट को मुंद्रा PPA के स्थायी समाधान की उम्मीद है। PPA पर राज्यों के साथ स्थायी समाधान की उम्मीद है। अगर शटडाउन 1-1.5 महीने चला तो PAF लिंक्ड चार्ज मिल सकता है।

टाटा पावर पर JM फाइनेंशियल्स

टाटा पावर पर JM फाइनेंशियल्स ने कहा है कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के साथ कंपनी का PPA संभव है।

कैसी रही शेयर की चाल

Tata Power के शेयर आज एनएसई पर 2.70 रुपए यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 399.15 रुपए के स्तर पर बंद हु्ए हैं। आज का इसका दिन का हाई 403.90 रुपए और दिन का लो 398.50 रुपए है। यह स्टॉक 1 हफ्ते में 1.18 फीसदी गिरा है। वहीं 1 महीने में 2.32 फीसदी बढ़ा है।  1 साल में ये शेयर 5.87 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 72.90 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।