Tata Sons IPO: टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर RBI ने एक बार फिर अपना रुख साफ किया है। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, RBI ने 16 नवंबर को टाटा संस के CFO को एक पत्र भेजा है। इसमें पूछा गया है कि क्या कंपनी अपर लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन करेगी। पत्र में अनिवार्य लिस्टिंग की शर्त पर खास जोर दिया गया है।
