हल्की कमजोरी के साथ बाजार में बेहद सीमित दायरे का कारोबार दिखाई दिया। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में करीब 300 अंकों का दायरा देखने को मिल रहा है। टॉप एफएंडओ गेनर्स में एचपीसीएल, एमएंडएम और बजाज ऑटो के शेयर शामिल नजर आये। वहीं निफ्टी में बीपीसीएल, टाइटन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में हिंडाल्को, एचडीएफसी और डॉ रेड्डीज के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20200, 20300 और 20500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20200, 20100 और 20000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46200, 46300 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46200, 46100 और 46000 के स्तर पर नजर आये।
शरद मिश्रा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में कमजोरी नजर आ रही है। लिहाजा इसमें सितंबर के एक्सपायरी वाली 20200 के स्ट्राइक वाली पुट 78 रुपये के करीब खरीद सकते हैं। इसमें 100 से 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 40 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाना भी नहीं भूलना चाहिए।
sharadmishra.com के शरद मिश्रा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Federal Bank Future : बेचें - 147 रुपये, टारगेट - 145/144 रुपये, स्टॉपलॉस - 149 रुपये
Ultratech Cement Future : बेचें - 8661 रुपये, टारगेट - 8560/8420 रुपये, स्टॉपलॉस - 8760 रुपये
Ultratech Cement Sep 8600 Put Option: खरीदें - 87.30 रुपये, टारगेट - 100/120 रुपये, स्टॉपलॉस - 70 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Steel
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने कहा कि उन्होंने Tata Steel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Steel की सितंबर की एक्सपायरी वाली 130 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। शरद मिश्रा ने कहा कि इसमें 2.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2.7/4 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1.7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)