Q3 नतीजों के बाद Tata Steel का शेयर 4% से ज्यादा टूटा, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

सीएलएसए ने टाटा स्टील को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 135 रुपये का लक्ष्य तय किया है। सीएलएसए का कहना है कि कंसोलिडेटेड EBITDA मोटे तौर पर हमारे अनुमान के मुताबिक रहा है। हालांकि तीसरी तिमाही में एडजस्टेड EBITDA बेहद कम रहा है। एडजस्टेड प्रति टन EBITDA हमारे अनुमान से कमजोर रहा है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 12:37 PM
7 फरवरी को Tata Steel के शेयर इंट्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 112 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Steel Share price- 7 फरवरी को Tata Steel के शेयर इंट्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 112 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। टाटा स्टील के ने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है जिसके मुताबिक दिसंबर तिमाही में घाटा बढ़कर 2,502 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर तिमाही में कंपनी को 9,598 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का कहना है कि यूरोप में रियलाइजेशन और स्प्रेड घटने की वजह से नतीजों पर असर पड़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर करीब 6.1 फीसदी घटकर 57,083.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की भारतीय और यूरोपीय कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। वहीं EBITDA भी सालाना आधार पर 74.5 फीसदी गिरकर 4.048 करोड़ रुपये रहा है।

    टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कौशिक चटर्जी ने कहा, "भारत में कच्चे माल की लागत कम होने के बावजूद स्टील की कीमतें कम थीं।" उन्होंने आगे कहा, "जबकि स्टैंडअलोन ऑपरेशंस पर मार्जिन Q2 में लगभग 16 प्रतिशत से बढ़कर Q3 में 18 प्रतिशत हो गया, कम प्राप्तियों और बढ़ी हुई इनपुट लागतों के कारण यूरोपीय परिचालन में मार्जिन में कमी देखी गई।"

    आइए डालते है एक नजर कि अब इस शेयर पर ब्रोकरेज की क्या राय है और उन्होंने इस शेयर में आगे कितनी तेजी की उम्मीद लगाई है।


    Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा स्टील पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 110 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान से कमजोर रहा है जबकि कंसोलिडेटेड EBITDA अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा है। यूरोपीय कारोबार अनुमान से बेहद कमजोर है। BSPS पर टैक्स खर्च बढ़ने की वजह से कंपनी को 2,200 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

    Top Picks- एक्सपर्ट्स के सुझाए इन स्टॉक्स में लगाए पैसा, मिलेगा मोटा मुनाफा

    CLSA

    सीएलएसए ने टाटा स्टील को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 135 रुपये का लक्ष्य तय किया है। सीएलएसए का कहना है कि कंसोलिडेटेड EBITDA मोटे तौर पर हमारे अनुमान के मुताबिक रहा है। हालांकि तीसरी तिमाही में एडजस्टेड EBITDA बेहद कम रहा है। एडजस्टेड प्रति टन EBITDA हमारे अनुमान से कमजोर रहा है। तिमाही आधार पर सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले कम सुधार देखने को मिला है । कुल कर्ज मोटे तौर पर सपाट ही रहा है।

    Jefferies

    जेफरीज ने इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि तिमाही आधार पर EBITDA घटा है । यूरोप के बाजार में कमजोरी से मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। रियलाइजेशन घटने की वजह से प्रति टन EBITDA -$95 रहा है। जेफरीज ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 150 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    फिलहाल 12.28 बजे के आसपास एनएसई पर टाटा स्टील का शेयर 5.25 रुपये यानी 4.47 फीसदी की गिरावट के साथ 112.10 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा था। शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यह स्टॉक 6.35 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 3.07 फीसदी की गिरावट आई है। वही इस साल अब तक शेयर की चाल सपाट रही है और इसने 0.49 फीसदी की बढ़त दिखाई है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।