Trent share price: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में आज 15 जनवरी को करीब 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.71 फीसदी की बढ़त के साथ 6391.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज फर्म भी इस टाटा स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 8,345.85 रुपये और 52-वीक लो 2,956.85 रुपये है।
