Get App

Tata Tech, IREDA सहित 6 कंपनियां बाजार से जुटायेंगी 7,400 करोड़ रुपये, अगले हफ्ते खुलेगा इनका IPO

सोमवार 20 नवंबर से शुरू होने वाले अगले कारोबारी हफ्ते में भारतीय बाजार से छह कंपनियां लगभग 7,400 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए तैयार हैं। अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में Tata Technologies शामिल है। ये लगभग 20 वर्षों में सार्वजनिक होने वाली Tata Group की पहली फर्म है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 9:09 AM
Tata Tech, IREDA सहित 6 कंपनियां बाजार से जुटायेंगी 7,400 करोड़ रुपये, अगले हफ्ते खुलेगा इनका IPO
Indian Renewable Energy Development Agency(IREDA) का आईपीओ भी अगले हफ्ते आयेगा। ये मई 2022 में LIC के बाद किसी सरकारी कंपनी का पहला आईपीओ होगा

सोमवार 20 नवंबर से शुरू होने वाले अगले कारोबारी हफ्ता एक्शन से भरपूर होने वाला है। अगले हफ्ते हलचल भरे प्राइमरी मार्केट में उबाल आने वाला है। इसकी वजह ये है कि आने वाले हफ्ते में भारतीय बाजार से छह कंपनियां लगभग 7,400 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए तैयार हैं। अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) शामिल है। ये लगभग 20 वर्षों में सार्वजनिक होने वाली टाटा समूह (Tata Group) की पहली फर्म है। इसके अलावा इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency(IREDA) का आईपीओ आयेगा। ये मई 2022 में एलआईसी (LIC) के बाद पहली सरकारी पेशकश है।

Indian Renewable Energy Development Agency IPO (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी आईपीओ)

IREDA, मिनी रत्न सरकारी कंपनी है। ये मेनबोर्ड सेगमेंट में पांच IPOs में से पहला होगा, जो 21 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। ये 23 नवंबर को बंद होगा। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

IREDA नई और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सहायता प्रदान करने वाली वित्तीय संस्था है। ये अपर प्राइस बैंड पर पब्लिक इश्यू के जरिये 67.19 करोड़ इक्विटी शेयर बेचकर 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ में कंपनी द्वारा 1,290.13 करोड़ रुपये के 40.31 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और सरकार द्वारा 860.08 करोड़ रुपये के 26.87 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें