Get App

Tata Tech Share Price: जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला शेयर, एनालिस्ट दे रहे बिकवाली की सलाह, जानिए क्यों

Tata Tech Share Price: गोल्डमैन सैक्स ने टाटा टेक्नोलॉजीज पर 'Sell' (बेचने) की रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस 560 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि बुधवार के क्लोजिंग भाव से इसमें 25% की गिरावट आ सकती है

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 11:35 AM
Tata Tech Share Price: जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला शेयर, एनालिस्ट दे रहे बिकवाली की सलाह, जानिए क्यों
कंपनी पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों के बीच, टाटा ग्रुप के शेयर के लिए "Buy" की तुलना में "Sell" की सलाह देने वालों की संख्या ज़्यादा है।

Tata Tech Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयरों में गुरुवार 15 अक्तूबर को इंट्राडे में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर शुरुआती कारोबार में BSE पर 8% उछलकर 808 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन ट्रेडिंग सेशन के आगे बढ़ने के साथ ही इस स्टॉक ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और लाल निशान में फिसल गया। दरसअल, स्टॉक में ऊपरी स्तर से आई यह मुनाफावसूली ब्रोकरेज फर्म द्वारा शेयर पर बिकवाली की राय के बाद आई है।

कंपनी पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों के बीच, टाटा ग्रुप के शेयर के लिए "Buy" की तुलना में "Sell" की सलाह देने वालों की संख्या ज़्यादा है।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने दूसरे तिमाही के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर (YoY) 4% की बढ़त दर्ज की है, जो 171 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह 166 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर 1,699 करोड़ रुपये हो गया। इसमें सर्विस बिजनेस की मजबूत गति और ऑटोमोटिव तथा मैन्युफैक्चरिंग ग्राहकों की लगातार मांग का बड़ा योगदान रहा। सर्विस रेवेन्यू 34% बढ़कर 1,356 करोड़ रुपये हो गया।

ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 32% बढ़कर 273 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन एक साल पहले के मुकाबले 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 16.1% हो गया, जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले यह स्थिर रहा। नेट इनकम मार्जिन 10.1% रहा। डॉलर के संदर्भ में, सर्विस रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 4.3% बढ़कर 142 मिलियन डॉलर (स्थिर मुद्रा के आधार पर) हो गया। टाटा टेक्नोलॉजीज में कर्मचारियों की कुल संख्या 12,895 थी, जबकि पिछले 12 महीनों में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर (एट्रिशन रेट) 15.6% रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें