Get App

Tata Tech share price : 9% उछाल के साथ आज का हीरो बना शेयर, जानिए क्या रही वजह

Tata Tech share price :कंपनी वित्त वर्ष 2027 के लिए डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है। Q4 में कंपनी की रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 1,572 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBIT 157 करोड़ रुपए से बढ़कर 205 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, मार्जिन तिमाही आधार पर 11.9 फीसदी से बढ़कर 13.1 फीसदी पर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2026 पर 12:30 PM
Tata Tech share price : 9% उछाल के साथ आज का हीरो बना शेयर, जानिए क्या रही वजह
Tata Technologies share price : कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि FY27 में डबल-डिजिट ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस कायम है। FY27 में EBITDA मार्जिन 18 फीसदी रह सकती है

Tata Tech share price : मजबूत नतीजों के बाद टाटा टेक (Tata Technologies) के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इस तेजी के चलते आज ये शेयर हीरो ऑफ द डे बना है। फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 45.20 रुपए यानी 7.65 फीसदी की बढ़त के साथ 637 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में इसमें 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। आज का इसका दिन का हाई 659.80 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 602.05 रुपए है।

अच्छे Q4 नतीजों के बाद शेयर में उछाल

चौथी तिमाही के अच्छे नतीजों और मैनेजमेंट की मजबूत कमेंट्री के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई है। इस अवधि में कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी (CC रेवेन्यू) रेवेन्यू में 12 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रही है। मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। कंपनी वित्त वर्ष 2027 के लिए डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है। Q4 में कंपनी की रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 1,572 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBIT 157 करोड़ रुपए से बढ़कर 205 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, मार्जिन तिमाही आधार पर 11.9 फीसदी से बढ़कर 13.1 फीसदी पर रहा है। Q4 में कंपनी की नेट इनकम तिमाही आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है। वहीं, CC रेवेन्यू ग्रोथ 12.4 फीसदी रही है।

इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च,2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए ₹8.35 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और ₹3.35 प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का भी एलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें