Get App

Tatva Chintan IPO: केआर चोकसी से जानिए 1 घंटे के अंदर ही क्यों पूरा भरा यह इश्यू

ग्रीन केमिस्ट्री का मजबूत खिलाड़ी होने के चलते Tatva Chintan के आईपीओ को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2021 पर 9:40 AM
Tatva Chintan IPO: केआर चोकसी से जानिए 1 घंटे के अंदर ही क्यों पूरा भरा यह इश्यू

तत्व चिंतन फार्मा केमिकल ( Tatva Chintan Pharma Chem) का आईपीओ 16 फरवरी को सब्सक्रिब्शन के लिए खुला और खुलने के 1 घंटे के अंदर ही पूरी तरह भर गया।

वैसे तो  पूरे आईपीओ बाजार में चमक देखने को मिल रही है लेकिन इसमें भी  स्पेशियालिटी केमिकल्स पर निवेशक खास तौर पर मेहरबान है। इसकी वजहों पर नजर डालें तो सबसे बड़ी वजह यह नजर आती है कि अब दुनिया भर की कंपनियां केमिकल सप्लाई के लिए चाइना प्लस वन  की पॉलिसी पर काम कर रही हैं।

 इसका मतलब यह है कि कोरोना काल में चीन की तरफ से हो रही सप्लाई में बाधा के कारण दुनिया की सारी बड़ी कंपनियां अपनी केमिकल सप्लाई के लिए चीन के अलावा दूसरे विकल्प पर जोर दे रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय कंपनियों  को होता दिख रहा है। यही वजह रही है कि इस सेक्टर की जो भी फंडामेंटल तौर पर मजबूत कंपनियां आईपीओ लेकर आई है उनका बाजार ने जोरदार स्वागत किया है।
 
उदाहरण के तौर पर Rossari Biotech और Laxmi Organics ने लिस्टिंग के बाद से अब तक 100 फीसदी देखने को मिली है।

अगर हम Tatva Chintan Pharma Chem के कारोबार पर नजर डालें तो यह अलग -अलग इंडस्ट्रीज के लिए स्पेश्लाइज़्ड केमिकल बनाती है। यह केमिकल काफी जटिल हैं जो सॉलवेंट, केटालिस्ट, ऑबर्जवेंट और रिएक्टटेंस के रुप में काम करते है। Tatva Chintan के सबसे अहम प्रोडक्ट  SDAs (structure-directing agents), PTCs (phase transfer catalysts और electrolyte salts) और PASCs (pharmaceutical agrochemical and other specialty chemicals) शामिल हैं।


SDAs केमिकल का उपयोग ऑटो मोबाइल एप्लीकेशंस में उत्सर्जन नियंत्रण के लिए किया जाता है। दुनिया भर में प्रदूषण नियत्रंण पर जोर की वजह से इस केमिकल की मांग लगातार बढ़ रही है।

बता दें कि तत्व चिंतन SDAs केमिकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा सुपर कैपिसिटर बैटरी में उपयोग होने वाले Electrolyte salts के उत्पादन में भी कंपनी का अहम स्थान है और यह कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा योगदान करता है। तत्व चिंतन भारत में Electrolyte salts बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। क्योंकि ग्रीन और स्टेटेनेबल टेक्नोलॉजी पर लगातार जोर दिया जा रहा है,देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में आगे Electrolyte salts के कारोबार में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है जिसका फायदा तत्व चिंतन को मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी लगातार नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस कर रही है । इसके लिए कंपनी ने 170 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान बना रखा है। कंपनी को उनकी अमेरिका और नीदरलैंड स्थित सहायक कंपनियों से भी फायदा होता नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें