देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कंपनी टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को एक नई उपलब्धि हासिल की। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 200 अरब डॉलर के पार चला गया। इसके साथ ही कंपनी की ग्रोथ लगातर मजबूत बनी हुई है।
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कंपनी टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को एक नई उपलब्धि हासिल की। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 200 अरब डॉलर के पार चला गया। इसके साथ ही कंपनी की ग्रोथ लगातर मजबूत बनी हुई है।
टीसीएस से आगे एसेंचर और रिलायंस इंडस्ट्रीज हैं, जिनकी मार्केट कैपिटलाइजेशन क्रमश: 216 अरब डॉलर और 205 अरब डॉलर है। वहीं इंफोसिस की मार्केट कैपिटलाइजेशन 98 अरब डॉलर है। हालांकि शेयर बाजार बंद होते समय टीसीएस के शेयर थोड़े गिरकर 199.1अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर बंद हुए।
BuyUCoin ने लॉन्च किया क्रिप्टो SIP, 1,800 प्रतिशत के रिटर्न का दावा
टीसीएस की ग्रोथ कितनी तेज है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कंपनी को 100 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने में 50 साल लगे, जबकि उसने अगले 100 अरब डॉलर के स्तर महज 3.5 सालों में छू लिया।
टीसीएस ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 45,111 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 18.5 पर्सेंट अधिक है। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 28.5 पर्सेंट बढ़कर 9,008 करोड़ रुपये रहा।
LIC IPO: 10 लाख करोड़ का वैल्यूएशन चाहती है भारत सरकार, इस घाटे को करेगी पूरा
टीसीएस ने जून तिमाही में 20,409 कर्मचारियों को हायर किया, जो उसकी तरफ से किसी भी तिमाही में की गई अब तक की सबसे अधिक भर्ती है। टीसीएम में फिलहाल करीब 5 लाख कर्मचारी काम करते हैं।
हाल ही में एक कार्यक्रम में टीसीएस के COO एनजी सुब्रमण्यम ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी में 10 लाख कर्मचारी भी हो सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।