Get App

TCS के शेयरों में 5 दिन में आई 6% की गिरावट, क्या आपको खरीदना चाहिए यह IT स्टॉक?

TCS ने 4,500 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 4 करोड़ शेयरों को बायबैक करने का फैसला किया है, जिपर कुल 18,000 करोड़ रुपये खर्च आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 2:55 PM
TCS के शेयरों में 5 दिन में आई 6% की गिरावट, क्या आपको खरीदना चाहिए यह IT स्टॉक?
TCS के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट बुधवार 23 फरवरी 2022 तय की गई है

TCS Share Price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 4,500 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 4 करोड़ शेयरों को वापस खरीदने यानी शेयर बायबैक करने का फैसला किया है। कंपनी इस शेयर बायबैक पर कुल 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। TCS शेयर बायबैक में हिस्सा लेने के लिए एलिजबल इक्विटी शेयरधारकों के नामों को तय करने के लिए कंपनी ने 23 फरवरी, 2022 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

GCL सिक्योरिटीज के वाइस-चेयरमैन रवि सिंघल ने बताया, "रूस में चल रहे यूक्रेन संकट के कारण डॉलर इंडेक्स में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है। इसलिए, एक्सपोर्ट पर जोर देने वाली आईटी कंपनियों को रूस-यूक्रेन संकट से लाभ होने वाला है। चूंकि TCS एक बड़ी आईटी एक्सपोर्टर कंपनी है, इसलिए हाल के घटनाक्रमों से इसे बहुत लाभ होने वाला है। इस समय शेयर बायबैक की घोषणा से TCS के शेयरों की मांग और बढ़ेगी। इसलिए इस आईटी स्टॉक के अगले एक महीने में 4200 रुपये के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।"

TCS के शेयरों में पिछले कुछ समय में गिरावट आई है। हालांकि फिर भी कई एक्सपर्ट इसे भारतीय आईटी सेक्टर में लंबी अवधि के इरादे से एक बेहतर दांव मान रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस स्टॉक में न केवल एक बड़ा डील देखने को मिलने वाली है, बल्कि एक लॉर्ज-कैप स्टॉक के तौर पर यह अपेक्षाकृत कम वैल्यूएशन वाला और आईटी सेक्टर में एक सुरक्षित दांव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें