TCS Share Price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर सोमवार 15 अप्रैल को स्टॉक मार्केट खुलते ही 2% तक चढ़ गए। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे बाजार अनुमानों से अच्छे रहे हैं। अधिकतर एनालिस्ट्स के अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए इसने मार्च तिमाही के दौरान मुनाफा दर्ज किया। साथ ही कंपनी ने अपने पिछले 3 सालों का सबसे अधिक EBIT मार्जिन और 13.2 अरब डॉलर की रिकॉर्ड डील्स मिलने की भी जानकारी दी है। एनालिस्ट्स का मानना है कि इससे नियर-टर्म में कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूती मिली है।
