पांच साल में 1675% चढ़ा है इस इलेक्ट्रिक कंपनी का शेयर, एसबीआई सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

बीते पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 1700 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने 12 नवंबर, 2025 को इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर करीब 18 लाख रुपये हो गया होता

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 5:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.43 फीसदी चढ़कर 634.85 रुपये पर बंद हुए।

टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों में इस साल जबर्दस्त तेजी दिखी है। इस दौरान यह 88 फीसदी चढ़ा है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 732 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में अच्छा रहा। कंपनी ने 12 नवंबर को नतीजों का एलान किया।

105 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट

TD Power Systems इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 105.6 फीसदी बढ़कर 123.74 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 60.19 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 65 फीसदी अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

86% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू


TD Power Systems का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 85.9 फीसदी बढ़कर 841.31 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 452.46 करोड़ रुपये था। कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है। इसका EBITDA सालाना आधार पर 109.6 फीसदी बढ़कर 174 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 83 करोड़ रुपये था।

65 फीसदी डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 18 नवंबर 2026 रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि 18 नवंबर को जिस इनवेस्टर के डीमैट अकाउंट में यह शेयर होगा, वह डिविडेंड का हकदार होगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.65 रुपये (65 फीसदी) अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें: Nifty 26300 के पार जाने पर 40000 तक पहुंच सकता, CLSA के एक्सपर्ट ने बताया पूरा टारगेट

शेयर ने किया मालामाल

बीते पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 1700 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने 12 नवंबर, 2025 को इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर करीब 18 लाख रुपये हो गया होता। नतीजों का असर शुक्रवार को शेयरों पर दिखा। शेयर 1.43 फीसदी चढ़कर 634.85 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट आई।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।