TD Power Systems Share Price: गिरते बाजार में हीरो बना ये शेयर, 18% उछला, FY27 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में बढ़त से मिला सपोर्ट

TD Power Systems Share Price: कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी TD Power Systems के शेयरों में 12 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिला। शेयर ने इंट्राडे में 18 फीसदी की छलांग लगाई

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 2:14 PM
30 जून, 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2,207 करोड़ का था, जिससे भविष्य में मजबूत रेवेन्यू की उम्मीद है। कंपनी के जेनरेटर बिजनेस में मजबूत मांग के बावजूद मार्जिन लगभग 19% पर स्थिर रहा

TD Power Systems Share Price: कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी TD Power Systems के शेयरों में 12 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिला। एक तरफ जहां बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ ये शेयर 18 फीसदी की शानदार बढ़त दिखा रहा है।  स्टॉक में यह उछाल कंपनी द्वारा लगातार पांचवीं तिमाही में अपना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाने के ऐलान के बाद देखने को मिला है।

कंपनी ने FY27 के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया और अप्रैल-जून की अवधि में मजबूत ऑर्डर मिलने की जानकारी दी। कंपनी ने FY27 के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस ₹2,400 करोड़ से बढ़ाकर ₹2,600 करोड़ कर दिया है। इससे पहले Q3FY26 के बाद यह गाइडेंस ₹2,200 करोड़ था।

TD Power Systems को Q1FY27 में मिलने वाले ऑर्डर सालाना आधार पर 87% बढ़कर ₹734 करोड़ हो गए, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा ₹392 करोड़ था। इस तिमाही में कुल ऑर्डर में एक्सपोर्ट का हिस्सा लगभग 93% रहा।


30 जून, 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2,207 करोड़ का था, जिससे भविष्य में मजबूत रेवेन्यू की उम्मीद है। कंपनी के जेनरेटर बिजनेस में मजबूत मांग के बावजूद मार्जिन लगभग 19% पर स्थिर रहा।

सेगमेंट के हिसाब से आउटलुक

स्टीम टरबाइन जेनरेटर सेगमेंट में मजबूत ऑर्डर मिलना जारी रहा, खासकर 15-45 MW रेंज में घरेलू स्टील-इंडस्ट्री इंस्टॉलेशन से। गैस टरबाइन सेगमेंट में मांग डेटा सेंटर्स के विस्तार के साथ-साथ अमेरिका में ऑयल एंड गैस और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन से बढ़ रही है।

स्टैंडर्डाइज़्ड, हाई-वॉल्यूम प्रोग्राम्स के सपोर्ट से गैस इंजन जेनरेटर सेगमेंट में भी अच्छी तेजी बनी हुई है। कंपनी ने कहा कि उसके जेनरेटर बिजनेस के सभी वर्टिकल में मांग मजबूत बनी हुई है और उसे उम्मीद है कि FY27 और FY28 में भी यह मजबूती बनी रहेगी।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

जनवरी 2026 में अब तक स्टॉक ने 114.09 फीसदी का रिटर्न दिया है। 1 हफ्ते में शेयर 25 फीसदी चढ़ा है। वहीं 1 साल में इस शेयर ने 203.61 फीसदी की रिटर्न दिया है। एनएसई पर दोपहर 2 बजे शेयर 17.83 फीसदी की बढ़त के साथ 1503.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 1,514.70 रुपये पर है जबकि डे लो 1,358.40 रुपये पर है।

Senco Gold share price: Q1 में घटा मुनाफा, शेयर 11% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेज का भी 'न्यूट्रल' रुख, अब क्या करें

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।