आज बाजार में तेजी का तीसरा दिन है। सेंसेक्स 62000 के पार निकल गया। निफ्टी भी 18400 के करीब पहुंच गया। बैक निफ्टी शिखर से महज सवा सौ प्वाइंट दूर नजर आ रहा है। मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार जोरदार तेजी जारी है। 3 दिनों में ग्रुप का मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा गया। आज भी ग्रुप शेयरों में 5-15 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। ऐसे माहौल में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने टेक महिंद्रा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने मारुति सुजुकी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने इंडसइंड बैंक पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने एवरेस्ट कांटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra
राजेश पालवीय ने Tech Mahindra के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 47.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 34 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Maruti Suzuki पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki में 9158 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 9540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8990 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः IndusInd Bank
मानस जायसवाल ने IndusInd Bank पर बिकवाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि IndusInd Bank में 1258 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1240 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Everest Kanto
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Everest Kanto का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Everest Kanto के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 112 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )