Get App

लगातार तीसरे दिन की तेजी में दिग्गजों ने कहा इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, होगी जोरदार कमाई

Tech Mahindra पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 47.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 34 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 23, 2023 पर 11:39 AM
लगातार तीसरे दिन की तेजी में दिग्गजों ने कहा इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, होगी जोरदार कमाई
Everest Kanto पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 112 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज बाजार में तेजी का तीसरा दिन है। सेंसेक्स 62000 के पार निकल गया। निफ्टी भी 18400 के करीब पहुंच गया। बैक निफ्टी शिखर से महज सवा सौ प्वाइंट दूर नजर आ रहा है। मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार जोरदार तेजी जारी है। 3 दिनों में ग्रुप का मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा गया। आज भी ग्रुप शेयरों में 5-15 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। ऐसे माहौल में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने टेक महिंद्रा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने मारुति सुजुकी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने इंडसइंड बैंक पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने एवरेस्ट कांटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra

राजेश पालवीय ने Tech Mahindra के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 47.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 34 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Maruti Suzuki Future

शिवांगी सरडा ने Maruti Suzuki पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki में 9158 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 9540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8990 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें