Tech Mahindra का शेयर नतीजों के बाद 9% तक चढ़े, अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?

पहली तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद कुछ ब्रोकरेज हाउस ने इसके स्टॉक को बाय रेटिंग दी है

अपडेटेड Jul 30, 2021 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement

देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़ने के बाद कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 9 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,353 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में 1,081 करोड़ रुपये था।

BSE पर दोपहर के कारोबार में शेयर 9 प्रतिशत चढ़कर 1,229 रुपये पर था।

Zomato में लिस्टिंग के बाद 85 प्रतिशत की तेजी, JM Financial, UBS ने बाय रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज

कंपनी का पहली तिमाही में रेवेन्यू भी 5 प्रतिशत बढ़कर 10,197 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 9,729 करोड़ रुपये पर था।

कुछ ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

Citi ने इस पर बाय कॉल बरकरार रखी है और 1,380 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के बिजनेस में आने वाले महीनों में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।


Bernstein ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म कॉल दी है और टारगेट प्राइस 1,200 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,330 रुपये कर दिया है। इसका कारण पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन में अच्छी ग्रोथ है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी को अच्छी डील मिली हैं और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इसकी ग्रोथ मजबूत रह सकती है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर न्यूट्रल कॉल दी है और इसके लिए 1,220 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है, जो इसके मार्केट प्राइस से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लगभग 13 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।