Get App

टेक्निकल पोजीशन ही बाजार में सबसे बड़ा संकेत, 24,500-24,550 टूटा तो आएगी कमजोरी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि हमें तो लूटा अपनों ने, गैरों में कहां दम था। मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था। भारतीय बाजार गिरे हैं, क्योंकि नतीजे खराब हैं। भारतीय बाजार के लिए ट्रंप सिर्फ साइड विलेन हैं। मेन विलेन है, हमारा खुद का परफॉर्मेंस रहा। ट्रंप की वजह से आप मान सकते हैं कि निफ्टी में 1-2% का असर है, लेकिन कुछ सेक्टर्स को छोड़ दें तो इतना बड़ा असर नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 8:38 AM
टेक्निकल पोजीशन ही बाजार में सबसे बड़ा संकेत, 24,500-24,550 टूटा तो आएगी कमजोरी- अनुज सिंघल
निफ्टी बैंक पहला सपोर्ट 55,000-55,200 पर रहा जबकि बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर रहा।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

डॉनल्ड ट्रंप ने आखिर वही किया जिसकी धमकी दी थी। एक बात तो है: ट्रंप अब सिर्फ गीदड़ भभकी नहीं दे रहे हैं। अब इस बात को समझना जरूरी है कि आखिर हो क्या रहा - है। अगर टैरिफ लगाना ही होता तो 20 दिन नहीं दिए जाते। 20 दिन देने का मतलब है टैरिफ डील में दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकता है। 50% टैरिफ पर हमारा कोई सेक्टर कॉम्पिटिशन कर ही नहीं पाएगा। अब 50% के ऊपर चाहे आप 100 करें या 200 बेमानी है। ये सवाल रूस के तेल का नहीं बल्कि ट्रेड डील का है। रूस का तेल का तो ट्रंप सिर्फ बहाना बना रहे हैं। अगर डील हो गई तो वो कहेंगे आप चाहे डबल तेल ले लो। अब सवाल ये कि क्या बाजार भी रिएक्ट करना बंद करेगा? अब बाजार इस पर पैनिक नहीं करेगा क्योंकि अब झटका नया नहीं है। अब हमें पता है कि हमारा worst case scenario क्या है। और अगर डील हो गई तो ये बड़ा पॉजिटिव भी होगा

Make Or Break दिन

बाजार में सबसे बड़ा संकेत अब टेक्निकल पोजीशन ही है। निफ्टी बार-बार 24,500-24,550 को टेस्ट कर रहा है। अगर ये टूट गया तो बाजार काफी कमजोर हो जाएगा। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें